जयपुर , जनवरी 29 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 16वीं विधानसभा के पंचम एवं बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को विधानसभा की दिनभर की कार्यवाही में हिस्सा लेने और अच्छा बोलने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को लड्डू खिलाकर उनकी हौसला अफजाई की।

श्री शर्मा देर शाम विधानसभा पहुंचकर दिनभर की कार्यवाही में हिस्सा लेने वाले और अच्छा बोलने वाले भाजपा विधायकों को लड्डू खिलाए। मुख्यमंत्री से इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, विधायक चंद्रभान सिंह, बाबू सिंह राठौड़, छगन सिंह राजपुरोहित, गुरवीर सिंह बराड, सुभाष मील, कुलदीप धनकड, अतुल भंसाली, उदयलाल भडाणा सहित अन्य विधायक मिले।

मुख्यमंत्री से कांग्रेस के विधायक ललित यादव, जाकिर हुसैन, डूंगरराम गेदर ने भी मुलाकात की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित