जयपुर , अक्टूबर 20 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के आदर्श नगर में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन महोत्सव में भाग लिया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमें आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और नशे जैसी बुराइयों को समाप्त कर एक सशक्त, समृद्ध एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, महापौर सुनील कोठारी, पूर्व विधायक अशोक परनामी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित