जयपुर , मार्च 19 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर गुरुवार को यहां राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्री शर्मा ने अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री शर्मा ने 700 महिलाओं को सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में हेलमेट वितरण भी किया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं आमजन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित