जयपुर , मार्च 06 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले राजस्थान के सपूत अनुज अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

श्री शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अनुज अग्निहोत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

उन्होंने परीक्षा में सफल हुए सभी अन्य अभ्यर्थियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये सभी पूर्ण निष्ठा से 'राष्ट्र सेवा' का संकल्प सिद्ध करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित