जयपुर , फरवरी 04 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और श्री खेमचंद सिंह नेतृत्व में मणिपुर विकास की नयी ऊचाइयों को छुएगा।

उन्होंने श्री खेमचंद सिंह के यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित