जयपुर , अक्टूबर 23 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंती भैरों सिंह शेखावत की 103वीं जयंती पर शुक्रवार को यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री शर्मा ने अपने निवास पर श्री शेखावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सायं करीब साढ़े पांच बजे विद्याधरनगर स्थित शेखावत स्मृति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित