भीलवाड़ा , जून 06 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले के खारी का लाम्बा गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को गांव में सुबह की सैर की।
इस दौरान श्री शर्मा ने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य और दिनचर्या को लेकर बातचीत की, वहीं बच्चों को चॉकलेट दी।
मुख्यमंत्री ने तालाब किनारे योग कर रहे युवाओं के साथ योग कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने और खेल मैदान की घोषणा की।
रात को ग्राम विकास चौपाल में की गयी घोषणाओं से नये कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय, कृषि पर्यवेक्षक पद के सृजन और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने के ऑर्डर सुबह होते ही जारी होने से ग्रामीण उत्साहित नजर आये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित