जयपुर , मार्च 01 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति के नवनियुक्त सभी सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

श्री शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह शुभकामनाएं देते हुए कहा "मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के ऊर्जावान प्रयासों से संगठन को मजबूती मिलेगी और हम 'विकसित भारत, विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करेंगे।"उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार स्थाई आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित