जयपुर , सितंबर 14 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए।

श्री शर्मा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर अपनी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की और इस अवसर पर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

उन्होंने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेशवासियों ने जो मनोकामना कर रखी हैं भगवान गणेश उसे पूरी करे और उनका जीवन खुशहाल बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित