बूंदी , अप्रैल 08 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बूंदी जिले के गांव गुहाटा में 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' के तहत निर्माणाधीन एक्वाडक्ट का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने परियोजना आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रोजेक्ट साइट पर वृक्षारोपण भी किया।

इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित