जयपुर , अक्टूबर 29 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को यहां राजस्थान राज्य सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद किया।

श्री शर्मा ने एचसीएम रीपा के भगवत सिंह मेहता सभागार में किए इस संवाद के दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से आह्वान किया कि अपने पद को लोकसेवा का उत्तरदायित्व समझें और संवदेनशीलता एवं ईमानदारी को अपनी कार्यशैली का आधार बनाएं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, महानिदेशक एचसीएम रीपा श्रेया गुहा तथा अन्य अधिकारी एवं राज्य सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मौजूद थे, वहीं वीसी के माध्यम से उदयपुर से भी प्रशिक्षु अधिकारी जुड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित