जयपुर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अष्टमी एवं महानवमी के पावन पर्व पर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जगत जननी मां जगदम्बा की आराधना की। इसके बाद में कन्याओं का पूजन एवं वंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियां साक्षात शक्ति और स्नेह का पावन स्वरूप हैं, जिनके खिलखिलाते चेहरे हर आंगन को खुशियों से महकाते हैं। प्रदेश की हर बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही हमारा परम संकल्प है।
उन्होंने आदिशक्ति मां भवानी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की और कहा कि मां भवानी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित