डीग , सितम्बर 04 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किये और सपत्नीक पूजा-अर्चना की। श्री शर्मा ने मुखारविंद मन्दिर में श्री गिरिराज का अभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, बहादुर सिंह कोली एवं नौक्षम चौधरी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित