नयी दिल्ली/जयपुर , अप्रैल 16 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने श्री पाटिल से राम जल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति, हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश में जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन को लेकर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित