जयपुर , अक्टूबर 17 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर में राजस्थान आवासन मंडल की विशिष्ट पंजीकरण योजना-2026 के तहत पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना का शुभारंभ किया।
श्री शर्मा ने राजस्थान कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना है। हमारी सरकार पत्रकारों के सम्मान, संवेदनशीलता और कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
इस मौके नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद मंजू शर्मा, जयपुर महापौर सुनील कोठारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित