जयपुर , मार्च 15 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
श्री शर्मा ने नई दिल्ली में श्रीमती सीतारमण मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूंजीगत निवेश के लिए राज्य को विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) के तहत मिल रहे सहयोग पर केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
विकसित राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री और केन्द्रीय वित्त मंत्री ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं आधारभूत ढांचे के विषय पर विस्तृत बातचीत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित