जयपुर , अप्रैल 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद किया।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में नारी शक्ति अधिनियम, लखपति दीदी और नमो ड्रोन दीदी जैसी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेशभर से आई महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित