जयपुर , जून 24 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र के संघीजी जैन मंदिर और सांगा बाबा मंदिर सहित 115 धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जीर्णाेद्धार के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
श्री शर्मा ने बुधवार को सांगानेर स्थित प्राचीन त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में दर्शन किये और इस दौरान इन विकास कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित