जालौर , मई 14 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जालौर जिले के पंसेरी गांव में सुबह की सैर कर ग्रामीणों से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
इस दौरान श्री शर्मा ने स्कूल जा रहे बच्चों से बातचीत कर चॉकलेट और टॉफी दी और अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुबह की सैर के बाद मुख्यमंत्री ने गांव की चौहटा (गांव की चौपाल का मुख्य केंद्र) पर ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही, उनकी विभिन्न विकास मांगों को सुनकर मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर को आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के. के. विश्नोई सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बुधवार रात को ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भेमाराम भील के घर भोजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित