जयपुर , अगस्त 11 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को यहां पीएम ई-बस सेवा के तहत 16 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर जयपुरवासियों को समर्पित की।
श्री शर्मा ने ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी विजन और क्लीन मोबिलिटी के तहत ये इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गयी हैं। उन्होंने कहा कि बिना धुएं और आवाज के चलने वाली ये बसें आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण देने के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि जयपुर सहित प्रदेश के आठ शहरों में आज 110 पीएम ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित