जयपुर , अक्टूबर 01 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को यहां अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों से संवाद किया।

श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर यह संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन के 50 लाख 94 हजार 831 लाभार्थियों को कुल 684.21 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी की। उन्होंने कार्यक्रम में लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किये तथा सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले वृद्धजनों का सम्मान किया।

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता दिनेश कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ तथा वृद्धजन मौजूद थे वहीं विभिन्न जिलों से वीसी के माध्यम से वृद्धजन कार्यक्रम से जुड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित