जयपुर , नवंबर 04 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजधानी जयपुर के एम.आई. रोड पर रोशनी के पर्व दिवाली के अवसर पर की गई दीपावली रोशनी का शुभारंभ किया।

श्री शर्मा ने बटन दबाकर दीपावली रोशनी का शुभारंभ किया, जिससे एमआई रोड़ बाजार जगमगा उठा। इस अवसर पर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी आमजन का अभिवादन स्वीकार कर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, एम.आई रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित