जयपुर , मई 01 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनगणना-2027 के तहत शुक्रवार से प्रारंभ हुई स्व-गणना में भाग लेकर नागरिकों को प्रेरित किया।

श्री शर्मा ने आधिकारिक पोर्टल एसईडाटसेंससडाटजीओवीडाटइन पर जाकर अपना विवरण भरते हुए आवश्यक जानकारी दर्ज कर फॉर्म सबमिट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना 2027 डिजिटल और विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस महाअभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़े एवं राष्ट्र निर्माण के इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देकर इसे सफल बनाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित