जयपुर , मार्च 19 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र पर पूजा-अर्चना एवं मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
श्री शर्मा ने चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की तथा मां दुर्गा की आराधना की।
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने इस दौरान गर्मी के मौसम के मद्देनजर वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित