जयपुर , मार्च 30 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को यहां आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 को लेकर बैठक ली।

मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित इस बैठक में अधिकारियों द्वारा इस आयोजन की अब तक की तैयारियों की प्रस्तुति दी।

बैठक में श्री शर्मा ने कहा कि इस आयोजन से ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई तकनीक जानकर फायदा मिले, इसके लिए जन जागरण अभियान चलाया जाए तथा गांव-गांव जाकर किसानों को जानकारी दी जाए। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फिक्की के प्रतिनिधि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित