जयपुर , अप्रैल 29 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में गांव-ढाणी से लेकर कस्बों तक के समग्र विकास पर दिशा-निर्देश दिये हैं।

श्री शर्मा भरतपुर, धौलपुर एवं डीग जिले के दो दिन के व्यस्त्तम कार्यक्रम के बाद बुधवार सायं जयपुर पहुंचते ही सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे और उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्देश दिये।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित होकर तत्परता के साथ कार्य करें। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित