नयी दिल्ली , अक्टूबर 15 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नसी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
श्री शर्मा सुबह ही दिल्ली पहुंचे और श्री मोदी से मुलाकात कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को राजस्थान मंत्रिमंडल ने श्री मोदी की 25 वर्षों की अनवरत जन सेवा के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित