गुवाहाटी , मई 12 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में दर्शन किए।
श्री शर्मा श्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर कहा कि मां की कृपा से आज तीसरी बार असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है। श्री शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असम की जनता ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है। जनता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पूरा विश्वास व्यक्त किया है और उनके नेतृत्व में असम लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने असम की जनता को विकास और गरीब कल्याण के लिए वोट देने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित