जयपुर , मई 11 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर जिले के कड़ेल गांव में मंगलवार सुबह पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया।
श्री शर्मा ने गांव में रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह गांव का पैदल भ्रमण किया और ग्रामीणों से संवाद कर बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों एवं युवाओं से लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने प्राचीन शेषनाग भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित