जयपुर , दिसंबर 22 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को ओडिशा में मां समलेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की प्रार्थना की।
श्री शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के लोगों की सुख-समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित