उदयपुर , जून 17 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को उदयपुर में शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्री शर्मा ने शिविर में लाभार्थियों को पट्टे, सहायता राशि के चेक एवं दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं राजस्व मंत्री हेमंत मीणा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी एवं आमजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित