जयपुर , मई 16 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री निवास से जयपुर के बगरू क्षेत्र के ठिकरिया गांव के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) से सफर कर ग्रीन मोबिलिटी, ऊर्जा संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन का प्रेरक संदेश दिया।
श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण की अपील को आत्मसात करते हुए इलेक्ट्रिक बस में सफर कर यह संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि बदलते समय में इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को बढावा देना पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ ईघन बचत ओर प्रदूषण नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री की यह पहल स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था विकसित राजस्थान की दिशा में महत्वपूर्ण आधार बनेगी।
मुख्यमंत्री ठिकरिया में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम एवं ग्राम रथ समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित