आबूराज , जून 21 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिरोही जिले के आबूराज में योगाभ्यास किया।
श्री शर्मा ने अरावली की वादियों में नक्की झील के किनारे पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों एवं आमजन के साथ योगाभ्यास किया और उन्होंने योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोलकाता में दिए गए संबोधन को भी सुना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित