जयपुर , मार्च 24 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चाचा रामचरण लाल शर्मा का मंगलवार को यहां निधन हो गया।

श्री रामचरण लाल शर्मा का कुछ दिन से मानसरोवर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। श्री भजनलाल शर्मा मानसरोवर स्थित अमर अस्पताल पहुंचकर अपने चाचा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित