जयपुर , जून 18 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में यहां गुरुवार को योग एवं प्राणायाम अभ्यास किया।

श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर सुबह क्रीड़ा भारती राजस्थान तथा आरएसी जवानों के साथ योग एवं प्राणायाम अभ्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की आधारशिला बताते हुए प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित