भरतपुर , सितम्बर 26 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 28 सितंबर को भरतपुर के एक दिवसीय दौरे को लेकर संगठनात्मक स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई में सरगर्मियां तेज हो गयी हैं।

श्री भजनलाल के दौरे को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय और भाजपा कार्यालय में बैठक भी आयोजित की गयी।

पार्टी सूत्रों ने मुख्यमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि बयाना में एक आमसभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के साथ श्री भजनलाल भरतपुर में कर्मशील और ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित