भरतपुर , मार्च 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्तावित भरतपुर दौरे को लेकर मंगलवार को प्रशासन तैयारियों में जुट गया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार किसान और महिला पशु पालकों से संवाद के लिए मुख्यमंत्री के 18 मार्च के आसपास के सम्भावित भरतपुर दौरे कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को सम्भागीय आयुक्त नीलम कठोतिया, जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं अधिकारियों ने पुलिस परेड मैदान और कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया।

सूत्रों ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान और महिला पशुपालकों को बुलाने की सम्भावनाओं पर विचार करते हुए पुलिस परेड लाइन में सभा के लिए कॉलेज मैदान में हेलीपैड की व्यवस्थाओं का आंकलन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित