जयपुर , अप्रैल 05 -- राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर रविवार को राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाकर हैंडपंपों को दुरुस्त किया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस दौरान जिला कलेक्टर, सीईओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ ने पीएचईडी विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ हैंडपंपों के मरम्मत की आवश्यक कार्रवाई की।
सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों ने स्वयं गांव-गांव जाकर हैंडपंपों का निरीक्षण किया तथा मौके पर ही आवश्यक मरम्मत करवाकर पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया। इस व्यापक कार्रवाई से गर्मी के मौसम में गांव-ढाणी में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित