बारां , अगस्त 14 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के प्रस्तावित बारां दौरे को लेकर शुक्रवार को संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल, कोटा रेंज के पुलिस निरीक्षक हरेन्द्र महावर और बारां जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा सहित जिले के उच्चाधिकारियों ने धानमंडी स्थित परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यहां श्री शर्मा की सभा होनी है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।
सूत्रों के अनुसार श्री शर्मा नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के साथ ही तेल फैक्ट्री रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का भी लोकार्पण करने के साथ ही गजनपुरा में बनने वाले दूसरे आरओबी का शिलान्यास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित