जयपुर , जनवरी 24 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवनारायण जयंती (25 जनवरी) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि भगवान देवनारायण ने दीन-दुखियों की मदद तथा लोक-कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया और समाज में प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान देवनारायण जी के आदर्शों को जीवन में अपनाएं और देश और समाज को सशक्त करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित