जयपुर , जुलाई 28 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व सनातन संस्कृति में गुरु-शिष्य परम्परा का परिचायक है। यह पावन पर्व हमें अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु का सर्वोच्च स्थान माना गया है। गुरु ही अज्ञान रुपी अंधकार को दूर कर मन, कर्म एवं वचन की एकरूपता के जरिए ज्ञान का बोध कराते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित