जयपुर , जनवरी 25 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे सामूहिक उल्लास और गौरव का पर्व है। यह दिन उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी और इसकी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने तथा देश-प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लें ताकि विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित