जयपुर , अप्रैल 13 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद्, कानूनविद्, और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त असमानता, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को समर्पित कर दिया। डॉ. अम्बेडकर के विचारों का प्रमुख आधार समतामूलक, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज का निर्माण है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से उनके सिद्धांतों और विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया, जिससे देश एवं प्रदेश के विकास में सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित