जोधपुर , मई 14 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जिस तरीके से इस राज्य को आग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, एक बहुत ही सफल और कामयाब मुख्यमंत्री के रुप में उनका नाम लिया जायेगा।

श्री सिंह आज यहां पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बराबर श्री शेखावत के बताये मार्गों पर चलकर राजस्थान की सेवा करने की भरपूर अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2023 में विधानसा चुनाव के बाद केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रुप में राजस्थांन आये थे और उस समय राज्य के विधायकों ने श्री शर्मा को मुख्यमंत्री चुना था। उन्होंने कहा "मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि उनके नेतृत्व में राजस्थान प्रगति के जितने भी पैरामीटर होते है, हर मापदंड पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, कोई माने या नहीं माने। लंबे समय से राजनीति में काम करने के मैंने जो अनुभव पाया हैं उसके आधार पर कह सकता हूं कि राजनीतिक क्षेत्र में कोई दावा नहीं कर सकता कि दो वर्ष में किसी भी क्षेत्र एवं किसी राज्य को स्वर्ग बना देंगे। कल्पना भी नहीं की जा सकती।"उन्होंने कहा "इतना कह सकता हूं कि मैं भी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं और श्री शर्मा दो साल में जिस तरीके से इस राज्य को आग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, बराबर गांव तक जाकर अपने माध्यम एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं पूरी तरह आश्वास्त हूं कि लंबे राजनीतिक जीवन का हमारा अनुभव है, उस आधार पर कह सकता हूं कि एक बहुत ही सफल और कामयाब मुख्यमंत्री के रुप में भजनलाल शर्मा का नाम लिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित