जयपुर , मार्च 01 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने होली एवं धुलंडी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि होली के रंग आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। हर्षोल्लास का यह त्योहार सभी भेदभाव भुलाकर समाज में एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं और समाज में एक दूसरे के प्रति स्नेह और अपनत्व को बढ़ावा दें।
इस मौके श्री देवनानी ने कहा कि सामाजिक समरसता, समन्वय, उत्साह, उमंग एवं उल्लास के महापर्व और रंगों का त्यौहार होली सभी के जीवन में खुशहाली लाये। उन्होंने कहा कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं आध्यात्मिकता के रंगो से भरा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित