जयपुर , अक्टूबर 31 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को केन्द्रीय शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री प्रल्हाद जोशी ने यहां मुलाकात की।

श्री शर्मा और श्री जोशी की मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात हुई और इस दौरान श्री शर्मा ने श्री जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्य की डबल इंजन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा भी की गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित