जयपुर , सितंबर 25 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जोरदार स्वागत किया।

श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर श्री नवीन को साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पंजाब एवं जम्मू कश्मीर भाजपा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेम चंद बैरवा ने भी श्री नवीन को पुष्प गुच्छ एवं गुलाब का फूल देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमण्डल के कई सदस्य भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित