जयपुर , जून 04 -- राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं हरियालों राजस्थान -2026 का शुक्रवार को राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2024 में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया था और विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं हरियालों राजस्थान -2026 का राज्य स्तरीय शुभारंभ श्री शर्मा के कर-कमलों से किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान, जयपुर में प्रातः 10 बजे पौधारोपण के साथ प्रारंभ होगा। इस अवसर पर वन मंत्री संजय शर्मा, जिला प्रभारी मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक एवं भावनात्मक जुड़ाव से सुदृढ़ करना है। मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ से जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिलाओं एवं आमजन की सहभागिता बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित