जयपुर , जून 16 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को उदयपुर आयोजित हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु:शती समारोह (450वां हल्दीघाटी विजयोत्सव) के तहत होने वाली सार्वजनिक सभा में सहभागिता करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री शर्मा महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउंड) प्रताप गौरव केन्द्र, उदयपुर द्वारा आयोजित इस सभा में भाग लेने के लिए सुबह जयपुर से सात बजे रवाना होकर सात बजकर 50 मिनट पर उदयपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद वह लगभग साढ़े आठ से 10 बजकर 20 मिनट तक सर्किट मं रुकेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री साढ़े दस बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर लगभग 12 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और उनके सैनिकों के ऐतिहासिक शौर्य की स्मृति में तीन दिवसीय हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह का गत 15 जून से आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित