नई दिल्ली , सितम्बर 03 -- विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में प्रमुख आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण और उसे भारत लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि मेहुल चोकसी को कानून और न्याय का सामना करना ही होगा।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने गुरुवार को यहां बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातचीत के दौरान इस मुद्दे को उठाये जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध भारत की ओर से कुछ समय पहले किया गया था। उसे पिछले वर्ष अप्रैल में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह बेल्जियम की जेल में है।
उन्होंने कहा कि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि भगोड़ों को भारत वापस लाया जाए, ताकि वे कानून और न्याय का सामना कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित